राजस्थान को नशामुक्त बनाने के अभियान में भीलवाड़ा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) चौकी ने पूरे प्रदेश में अपनी शानदार कार्रवाई से पहला स्थान हासिल किया है। पिछले तीन महीनों में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए भीलवाड़ा एएनटीएफ टीम ने प्रदेशभर में सबसे प्रभावी प्रदर्शन दर्ज किया। इस उपलब्धि पर एएनटीएफ मुख्यालय, जगतपुरा जयपुर में आयोजित विशेष गरिमामयी समारोह में टीम के अधिकारियों और जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में एडीजीपी दिनेश एम.एन. और आईजी विकास कुमार ने भीलवाड़ा चौकी प्रभारी अयुब मोहम्मद सहित पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि छोटे से लेकर बड़े स्तर तक तैनात स्टाफ की सतर्कता, मुस्तैदी और कड़ी मेहनत के कारण ही भीलवाड़ा एएनटीएफ को यह बड़ी सफलता मिली है।

भीलवाड़ा एएनटीएफ चौकी ने पिछले तीन महीनों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 31 बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने 30 किलोग्राम अवैध अफीम और 700 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया। इसके साथ ही तस्करों के कब्जे से 3 अवैध पिस्टल और 17 जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए। टीम ने 14 लाख रुपए की नकदी तथा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे करीब 2 करोड़ रुपए कीमत के लग्जरी वाहन भी जब्त किए।

कार्रवाइयों के दौरान कुल 45 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 25-25 हजार रुपए के इनामी और कुख्यात तस्कर शेरदिल उर्फ दद्दू निवासी प्रतापगढ़ तथा मोहनराम निवासी नागौर भी शामिल हैं। लगातार प्रभावी कार्रवाई और बड़े स्तर पर मादक पदार्थों की बरामदगी ने प्रदेश में सक्रिय तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है।

भीलवाड़ा एएनटीएफ की इस उपलब्धि को नशामुक्त राजस्थान अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। प्रदेश स्तर पर मिली यह उपलब्धि न केवल टीम की कार्यक्षमता का प्रमाण है, बल्कि मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ राजस्थान पुलिस की सख्त कार्रवाई का भी मजबूत संदेश है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story