डिवाइडर पर चढ़ाई कार, १२ किमी तक हुआ पीछा

  • जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को डोडा-चूरा तस्करी की सूचना मिली थी।
  • टीम ने बनेड़ा-गुलाबपुरा रोड पर बल्दरखा क्षेत्र में फॉरच्यूनर को टायर ब्रेकर से रोकने का प्रयास किया, लेकिन तस्करों ने दुस्साहस दिखाते हुए गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ा दी और भाग निकले।
  • इसके बाद बनेड़ा पुलिस ने डाबला क्षेत्र से मोर्चा संभाला और करीब १० से १२ किलोमीटर तक तस्करों का पीछा किया।

गांव में वाहनों को ठोका, टायर फटने पर छोड़ भागे गाड़ी

पीछे लगी टीमों को देखकर घबराए तस्करों ने अपनी गाड़ी घरटा गांव में घुसा दी। संकरी गली में एक कार और बाइक खड़ी होने के कारण रास्ता बंद था, लेकिन तस्करों ने उन्हें अपनी फॉरच्यूनर से जोरदार टक्कर मारी और क्षतिग्रस्त करते हुए बाहर निकल गए।

इस दौरान टकराने और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण फॉरच्यूनर के टायर बस्र्ट (फट) हो गए। गाड़ी आगे नहीं चल सकी, जिसे तस्कर गांव के बाहर कच्चे रास्ते पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।


५७ किलो डोडा-चूरा बरामद, टीम में ये रहे शामिल

पुलिस ने जब लावारिस मिली फॉरच्यूनर की तलाशी ली, तो उसमें ४ कट्टों में भरा ५७ किलो १२० ग्राम डोडा-चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित लग्जरी कार को जब्त कर लिया है।

इस कार्रवाई में शामिल टीम के सदस्य:

  • एएनटीएफ चौकी इंचार्ज अयूब मोहम्मद
  • कांस्टेबल राधेलाल, सुरेश नाथ, राजाराम, नारायण राम
  • बनेड़ा थाना प्रभारी बच्छराज

"पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार तस्करों की तलाश तेज कर दी है।"

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story