भीलवाड़ा में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार
भीलवाड़ा एएनटीएफ टीम ने अहमदाबाद-दिल्ली हाईवे पर कार्रवाई करते हुए अजय अहीर को गिरफ्तार किया। आरोपी के एयरक्लीनर में छिपाई गई 1 किलो 420 ग्राम अफीम बरामद हुई। मध्य प्रदेश से पंजाब तक अफीम पहुंचाने की योजना नाकाम, पुलिस की तेज़ कार्रवाई ने नशे की तस्करी पर कड़ा संदेश दिया।

भीलवाड़ा। नशे के सौदागरों के खिलाफ भीलवाड़ा एएनटीएफ (ANTF) टीम ने अब तक की सबसे सटीक और बड़ी कार्रवाई अंजाम दी है। अहमदाबाद-दिल्ली हाईवे पर स्थित हजारीखेड़ा चौराहा उस वक्त अखाड़ा बन गया, जब पुलिस टीम ने एक शातिर तस्कर को चारों तरफ से घेरकर उसके मंसूबों को ध्वस्त कर दिया।
सूचना पुख्ता होने पर एएनटीएफ चौकी की टीम ने प्रभारी अयूब खान के नेतृत्व में किसी को भी भनक न लगने दी। टीम के सदस्य सादे कपड़ों में चौराहे की अलग-अलग चाय की थड़ियों पर आम जनता की तरह बैठ गए। जैसे ही मुखबिर का इशारा मिला, पुलिस की पैनी नजरें चित्तौड़गढ़ की ओर से आ रही संदिग्ध मोटरसाइकिल पर टिक गईं।
पुलिस की आहट पाते ही आरोपी अजय अहीर ने मोटरसाइकिल घुमाकर भागने की कोशिश की। जब उसने देखा कि दोनों तरफ से रास्ते बंद हैं, तो मोटरसाइकिल खेतों की ओर दौड़ा दी। लेकिन पुलिस की फुर्ती के आगे उसकी कोई चाल काम न आई; टीम ने घेराबंदी कर उसे अवैध मादक पदार्थ के साथ धर दबोचा।
पकड़े जाने के बाद आरोपी ने शरीफ बनने का नाटक किया। कभी बीमारी का बहाना तो कभी रिश्तेदारी का हवाला दिया। लेकिन एएनटीएफ टीम ने उसके शातिरपन को भांप लिया। जब मोटरसाइकिल के पुर्जों की तलाशी ली गई, तो एयरक्लीनर में छिपाकर रखी गई 1 किलो 420 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।
एएनटीएफ अधिकारियों ने बताया कि आरोपी मध्य प्रदेश से अफीम खरीदकर पंजाब तक नशे की खेप पहुंचाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन भीलवाड़ा पुलिस की मुस्तैदी ने उसकी योजना को रास्ते में ही विफल कर दिया।
बरामद माल और आरोपी की गिरफ्तारी ने नशे की तस्करी पर कड़ी पुलिस कार्रवाई का संदेश दिया है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
