भीलवाड़ा में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने कार्रवाई करते हुए 45.617 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, वहीं एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध (डिटेन) किया गया है।

नीमच से हनुमानगढ़ तक तस्करी का नेटवर्क

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मध्य प्रदेश के नीमच क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थ लेकर रोडवेज बस के माध्यम से हनुमानगढ़ सप्लाई करने जा रहे थे। तस्कर भीलवाड़ा बस स्टैंड पर हनुमानगढ़ जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एएनटीएफ टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति बस स्टैंड परिसर में बनी एक केबिन के पास स्थित पानी की प्याऊ के पास खड़े हैं और उनके पास मादक पदार्थ है।

सादे कपड़ों में घेराबंदी और गिरफ्तारी

सूचना के आधार पर टीम ने सादे कपड़ों में मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू की। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना देकर संयुक्त रूप से घेराबंदी की गई। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, आरोपी घबरा गए और छिपने का प्रयास करने लगे, लेकिन सतर्कता बरतते हुए टीम ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 45.617 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया।

आरोपियों की पहचान और पुलिसिया कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरदास सिंह (21) निवासी वार्ड नंबर 5, नाईवाला, थाना टिब्बी, जिला हनुमानगढ़ के रूप में हुई है, जबकि दूसरा विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक है। यह पूरी कार्रवाई भीलवाड़ा चौकी के सहायक उपनिरीक्षक अयूब खां और उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story