भीलवाड़ा जिले में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े एनडीपीएस प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गुलाबपुरा पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

प्रकरण के संबंध में लक्खा थाना प्रभारी संजय गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि आसीन्द थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी खंगार नागोर निवासी अणदाराम 31 पुत्र बस्तीराम जाट काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी अणदाराम जाट को दस्तयाब किया। पूछताछ के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से एनडीपीएस प्रकरण से जुड़े तथ्यों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।

इस कार्रवाई को जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती और कानून के प्रभावी क्रियान्वयन का स्पष्ट संदेश गया है।

Updated On
Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story