भीलवाड़ा में डॉ. अंबेडकर जयंती पर विशाल रैली और आमसभा का आयोजन
अंबेडकर विचार मंच और संविधान बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में सांगानेरी गेट से निकलेगी भव्य रैली, प्रबुद्ध वक्ता करेंगे संबोधित।

भीलवाड़ा। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल, मंगलवार को भीलवाड़ा शहर में भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम और विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन डॉ. अंबेडकर विचार मंच एवं संविधान बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में संपन्न होगा।
रैली का मार्ग और मुख्य आकर्षण
अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष प्यारेलाल खोईवाल की अध्यक्षता में विशाल रैली दोपहर 3 बजे सांगानेरी गेट (झलकारी बाई सर्कल) से प्रारंभ होगी। रैली शहर के मुख्य मार्गों - धानमंडी, बड़ा मंदिर, महाराणा टॉकीज, सूचना केंद्र, गोल प्याऊ चौराहा और सरकारी दरवाजा से होते हुए डॉ. अंबेडकर सर्किल पहुंचेगी। यहाँ बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात रैली एक विशाल आमसभा में परिवर्तित हो जाएगी।
समारोह की भव्यता और तैयारियां
मोतीलाल सिंघानिया ने बताया कि "इस वर्ष रैली दोपहर 3 बजे सांगानेरी गेट से शुरू होगी जिसमें जिले के अम्बेडकरवादी शामिल होंगे।" रैली को विशेष रूप से भव्य बनाया जा रहा है, जिसमें सजे-धजे घोड़े और बग्गियां, पारंपरिक मसक बैंड और आधुनिक बैंड वादन शामिल रहेंगे। इसके साथ ही बाबा साहेब के जीवन और संदेशों पर आधारित विभिन्न आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी और रात्रि में भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आयोजित होने वाली आमसभा में कई प्रबुद्ध वक्ताओं द्वारा अपनी बात रखी जाएगी।
जनभागीदारी का आह्वान
पंकज डिडवानिया ने जिले के सभी प्रबुद्धजनों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों, किसानों और सरकारी व निजी क्षेत्र के कर्मचारियों से इस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
