भीलवाड़ा - ग्राम आलोली (माधोपुरा), तहसील गंगापुर में एक शादी समारोह के दौरान लापरवाही से खुले में रखे खतरनाक मेथनॉल कार्बनिक सॉल्ट के सेवन से चार व्यक्तियों की मृत्यु के मामले में ’कंजर वीर भारतीय सेना’ के प्रदेश अध्यक्ष भागचंद झांझावत ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।


घटना का विवरण और लापरवाही के आरोप

ज्ञापन में झांझावत ने बताया कि -

  • "उक्त खतरनाक केमिकल शादी समारोह में खाना गर्म करने के लिए लाया गया था, जिसे भारी लापरवाही के साथ खुले में छोड़ दिया गया।"
  • "साथ ही, वहां बिना लाइसेंस के अवैध शराब पार्टियां भी चल रही थीं।"
  • "अशिक्षा के कारण कंजर समाज के निर्दाेष लोगों ने इसे गलती से ग्रहण कर लिया, जिससे रतन कंजर, सुशीला कंजर, बदामी कंजर और जमनी कंजर की दुखद मृत्यु हो गई।"
घायलों की स्थिति पर चिंता

इस घटना में केवल मौतें ही नहीं हुई हैं, बल्कि पप्पू कंजर, सन्नू कंजर, ललिता और अनीता कंजर अभी भी महात्मा गांधी अस्पताल में गंभीर स्थिति में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। झांझावत ने चिंता जताई कि यदि इनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो उनके परिवारों का पालन-पोषण करने वाला कोई नहीं बचेगा।

प्रमुख मांगें

ज्ञापन में मांग की गई कि:

  • मृतक परिवारों के वारिसों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाये।
  • लापरवाही बरतने वाले आयोजकों और अवैध शराब परोसने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाये।
  • मामले की जांच उच्च अधिकारियों से करवाई जाए ताकि किसी निर्दाेष को न फंसाया जाए और असली गुनहगारों को सजा मिले।
आंदोलन की चेतावनी

प्रदेश अध्यक्ष भागचंद झांझावत ने स्पष्ट शब्दों में शासन-प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय और उचित सहायता नहीं मिली, तो समस्त राजस्थान का कंजर समाज सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

उपस्थिति

इस अवसर पर निम्नलिखित प्रतिनिधि उपस्थित रहे:

  • एडवोकेट भोलू राम झांझावत
  • एडवोकेट रविन्द्र नानावत
  • एडवोकेट प्रकाश कंजर
  • एडवोकेट विकास कंजर
  • महावीर कंजर
  • सोनू कंजर सहित समाज समाज के अनेक प्रतिनिधि के सदस्य।
Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story