भीलवाड़ा: अखिल भारतीय वनवासी कार्यकर्ता सम्मेलन 2 अक्टूबर को
रामेश्वरम भवन में आयोजित सम्मेलन में 40 से अधिक प्रांतों के प्रतिनिधि भाग लेंगे; संगठन के अमृत महोत्सव पर होगी चर्चा।

भीलवाड़ा के रामेश्वरम भवन में आयोजित वनवासी कल्याण आश्रम की बैठक में मंच पर बैठे प्रतिनिधि।
भीलवाड़ा में अखिल भारतीय वनवासी कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन 2 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे रामेश्वरम भवन में अनंत श्री विभूषित जगतगुरु निम्बारकाचार्य पीठाधीश्वर श्री श्याम शरण देवाचार्य श्री जी महाराज के कर कमलों से होगा। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से 40 से अधिक प्रांतों के प्रतिनिधि शामिल होने के लिए भीलवाड़ा पहुंचना प्रारंभ हो गए हैं।
भीलवाड़ा में आयोजित बैठक के संयोजक ज्ञानचंद जैन एवं राम प्रकाश अग्रवाल ने साधारण सभा की बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि वनवासी कल्याण आश्रम की शुरुआत 1952 में हुई थी। वनवासी कल्याण आश्रम का अमृत महोत्सव होने जा रहा है, जिसके संदर्भ में बैठक में प्राथमिक चर्चा की गई।
बैठक में वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद्म श्री तेची गुबिन और महामंत्री योगेश बापट मंचस्थ रहे।
वनवासी कल्याण परिषद के जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि अखिल भारतीय वनवासी कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन 2 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे रामेश्वरम भवन में मुख्य अतिथि जगतगुरु निंबारकाचार्य पीठाधीश्वर श्री जी महाराज करेंगे।
अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अतुल जोग और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री भगवान सहाय के मार्गदर्शन में देश के विभिन्न राज्यों से 40 से अधिक प्रांतों के प्रतिनिधि बैठक में सम्मिलित होने के लिए आना प्रारंभ हो गए हैं। सम्मेलन को लेकर स्थानीय स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इस दौरान गणेश काबरा, कैलाश नंदावत, दिवाकर जावा, गुणमाला अग्रवाल, महेश खंडेलवाल, कन्हैयालाल मूंदड़ा, विनोद वर्मा, यश श्रीवास्तव, कमल गोखरू, तरुणा शर्मा, ओम प्रकाश अग्रवाल, भागचंद बाहेती, पदम जैन, दीपक पुरोहित, सर्वेश्वर कल्या सहित कार्यकर्ता बैठक की तैयारियों में जोर-शोर से लगे हुए हैं। 2 अक्टूबर को होने वाला यह सम्मेलन वनवासी कल्याण आश्रम की आगामी गतिविधियों और अमृत महोत्सव की तैयारियों के संदर्भ में महत्वपूर्ण बैठक के रूप में आयोजित होगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
