भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर ट्रेलर की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत
कोठारी नदी की पुलिया पर गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुआ ट्रेलर, भिनाय क्षेत्र के दो युवकों ने गंवाई जान।

भीलवाड़ा के कोठारी नदी पुलिया पर शुक्रवार दोपहर हुए हादसे के बाद सड़क पर जमा भीड़ और पुलिस द्वारा स्थिति को संभालते हुए।
भीलवाड़ा-अजमेर हाइवे स्थित कोठारी नदी की पुलिया पर शुक्रवार दोपहर ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
हादसे का कारण और प्रारंभिक स्थिति
- अचानक हाइवे पर गाय आ जाने के कारण यह हादसा हुआ।
- हादसे के बाद कुछ देर हाइवे पर जाम भी लगा, जिसे पुलिस ने प्रयास कर खुलवा दिया।
- चालक, ट्रेलर छोड़कर मौके से भाग गया।
घटना का विवरण
मांडल थाने के हैडकांस्टेबल शंकर लाल ने बताया—
"बाइक सवार दोनों युवक भीलवाड़ा से अजमेर की ओर जा रहे थे। यह बाइक, कोठारी नदी पुलिया पर पहुंची थी कि पीछे से आये ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां दोनों को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।"
मृतकों की पहचान और आगामी कार्रवाई
हैडकांस्टेबल शंकर लाल ने मृतकों के पास मिली आईडी और मोबाइल से उनकी पहचान भिनाय थाना क्षेत्र के किशन सिंह व मोनू सिंह के रूप में होना बताया है।
- दोनों शव, जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिये हैं।
- शवों का पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद होगा।
- पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
- परिजनों के आने के बाद ही स्थिति साफ और शवों की पहचान हो पायेगी।
- फिलहाल दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
