भीलवाड़ा: विधायक गोपाल खण्डेलवाल से मिला ऐरवाल रैदास समाज का प्रतिनिधिमंडल
गुरु रविदास मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण की मांग को लेकर माण्डलगढ़ विधायक को सौंपा ज्ञापन, मिला सकारात्मक आश्वासन।

भीलवाड़ा के त्रिवेणी संगम स्थित गुरु रविदास मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण की मांग को लेकर माण्डलगढ़ विधायक गोपाल खण्डेलवाल से मुलाकात करते ऐरवाल रैदास समाज गुरु रविदास मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारी व अन्य समाजजन।
भीलवाड़ा (राजस्थान) स्थित ऐरवाल रैदास समाज गुरु रविदास मंदिर निर्माण समिति, त्रिवेणी संगम के पदाधिकारी मंडल ने त्रिवेणी संगम स्थित गुरु रविदास मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण की मांग को लेकर माण्डलगढ़ विधायक गोपाल खण्डेलवाल से सौजन्य भेंट की।
प्रतिनिधि मंडल ने विधायक से मुलाकात कर समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष धनराज ऐरवाल एवं सचिव जीवन ऐरवाल ने विधायक को अवगत कराया कि त्रिवेणी संगम स्थित गुरु रविदास मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन का निर्माण होने से समाज के धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में उल्लेखनीय सुविधा प्राप्त होगी।
समिति की मांग को विधायक गोपाल खण्डेलवाल ने गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल की यह मुलाकात समाज के विकास एवं आवश्यक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इस अवसर पर मंदिर निर्माण समिति के उपाध्यक्ष शिवलाल ऐरवाल, जगदीश ऐरवाल, कोषाध्यक्ष मांगीलाल ऐरवाल, सहसचिव श्रवण कुमार, प्रवक्ता कैलाश, चंपालाल, रमेश, घनश्याम, मोतीलाल, प्रेमशंकर सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
