भीलवाड़ा: अग्रवाल महिला मंडल की एआई कार्यशाला व छाछ वितरण पहल
भीलवाड़ा में अग्रवाल महिला मंडल और नवयुवक मंडल ने महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त करने के लिए एआई कार्यशाला आयोजित की तथा राहगीरों को छाछ वितरित की।

भीलवाड़ा में आयोजित एआई कार्यशाला और निःशुल्क छाछ वितरण शिविर के समापन अवसर पर छाछ के पैकेट हाथों में लेकर सामूहिक रूप से खड़ी अग्रवाल महिला मंडल की पदाधिकारी एवं सदस्याएं।
भीलवाड़ा में अग्रवाल महिला मंडल एवं अग्रवाल नवयुवक मंडल द्वारा समाज और जनहित को जोड़ते हुए एक अभिनव दोहरी पहल का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कार्यशाला तथा आमजन के लिए नि:शुल्क छाछ वितरण शिविर शामिल रहा।
मंडल की अध्यक्ष रितु नागौरी ने बताया कि वर्तमान समय में महिलाओं का डिजिटल रूप से सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से डॉ. नीतू जालान एवं अमिता लोहिया द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में महिलाओं को दैनिक जीवन, बच्चों की पढ़ाई तथा व्यवसाय में ब्ींजळच्ज् व अन्य एआई टूल्स के उपयोग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी महिलाओं ने मोबाइल पर एआई टूल्स का लाइव ट्रायल भी किया और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
इसी आयोजन के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पौधारोपण प्रतियोगिता के लिए अन्नु गर्ग और सरिता बेरिया को सम्मानित किया गया।
भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सचिव अंजलि हिम्मतरामका के नेतृत्व में मुख्य मार्ग पर नि:शुल्क छाछ वितरण शिविर लगाया गया। इस दौरान मंडल की सदस्यों ने राहगीरों, रिक्शा चालकों और प्रवासियों को ठंडी एवं मसालेदार छाछ पिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया।
इस सेवा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में गुणमाला अग्रवाल, सिल्की केडिया, रेखा अग्रवाल, किरण बंसल, वर्षा मित्तल, सीमा निमोदिया, बीना अग्रवाल, करुणा रूंगटा, संध्या अग्रवाल, सुमन अग्रवाल और ऐश्वर्या अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।
यह आयोजन महिलाओं की डिजिटल साक्षरता बढ़ाने और सामाजिक सेवा के माध्यम से जनकल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
