भीलवाड़ा, 30 दिसंबर। नववर्ष की पूर्व संध्या 31 दिसंबर 2025 को जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने व्यापक और ठोस कदम उठाए हैं। जिला मजिस्ट्रेट श्री जसमीत सिंह संधू ने जिले के संवेदनशील थाना क्षेत्रों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं समकक्ष अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति पर तुरंत नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

आदेश के अनुसार सुभाषनगर एवं सदर थाना क्षेत्र के लिए अक्षत कुमार सिंह, आईएएस, उपखण्ड मजिस्ट्रेट तथा नायब तहसीलदार परमजीत सिंह भाटी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। कोतवाली एवं भीमगंज थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी तहसीलदार नीरज रावत और नायब तहसीलदार रोनक शर्मा को सौंपी गई है। वहीं प्रतापनगर एवं पुर थाना क्षेत्र के लिए विशेषाधिकारी, नगर विकास न्यास चिमन लाल मीणा को कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करते हुए त्यौहार और अवसर के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखेंगे तथा आवश्यक सतर्कता बरतेंगे। इसके अतिरिक्त जिले के अन्य सभी क्षेत्रों में संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट और तहसीलदारों को भी कानून-व्यवस्था की पूर्ण निगरानी और शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) श्रीमती प्रतिभा देवठिया को भीलवाड़ा शहर का प्रभारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जबकि अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) श्री रणजीत सिंह को भीलवाड़ा शहर को छोड़कर संपूर्ण जिले के लिए प्रभारी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

प्रशासन के इन व्यापक इंतजामों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नववर्ष का स्वागत जिले में शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण के साथ हो, तथा आमजन बिना किसी भय के उत्सव का आनंद ले सकें।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story