भीलवाड़ा के बड़लेश्वर महादेव हॉल में आज विशाल चिकित्सा शिविर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर करेंगे अवलोकन
भीलवाड़ा के आदर्श नगर स्थित बड़लेश्वर महादेव हॉल में 08 अगस्त 2026 को विशाल चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर शिविर का अवलोकन करेंगे, जबकि विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक आमजन को निःशुल्क जांच और परामर्श सेवाएं प्रदान करेंगे।

भीलवाड़ा के आदर्श नगर स्थित बड़लेश्वर महादेव हॉल में शनिवार 08 अगस्त 2026 को विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है, जहां आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
आयोजक पार्षद उदय लाल तेली ने बताया कि आमजन के स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से आयोजित इस चिकित्सा शिविर में विभिन्न रोगों के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में जनरल फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ तथा चर्म रोग विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। सभी विशेषज्ञ मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान करेंगे।
शिविर संयोजक दिनेश छीपा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री माननीय श्री मदन दिलावर शिरकत करेंगे। इस दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष रमेश खोईवाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेतागण भी शिविर का अवलोकन करेंगे।
शिविर को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक आमजन तक इसका लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क किया जा रहा है। आयोजन के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
