भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी का जागरूकता अभियान, कारोई ग्राम पंचायत में रिश्वतखोरी रोकने का दिया संदेश
भीलवाड़ा के कारोई ग्राम पंचायत में एसीबी ने भ्रष्टाचार विरोधी जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को रिश्वतखोरी की शिकायत प्रक्रिया और हेल्पलाइन की जानकारी दी।

तस्वीर में भीलवाड़ा के कारोई में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते एसीबी चौकी भीलवाड़ा-द्वितीय के उप अधीक्षक नरपत सिंह और अन्य अधिकारी।
भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार स्थापना दिवस के अवसर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाया गया। राजस्थान एसीबी के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता के निर्देशन तथा अजमेर रेंज के उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन में एसीबी चौकी भीलवाड़ा-द्वितीय ने ग्रामीण क्षेत्र कारोई ग्राम पंचायत में विशेष जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक किया।
एसीबी चौकी भीलवाड़ा-द्वितीय के उप अधीक्षक नरपत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को एसीबी की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी गई। उप अधीक्षक नरपत सिंह ने उपस्थित लोगों से कहा कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी जायज कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो उसके दबाव में आने के बजाय तत्काल एसीबी को इसकी सूचना दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
मुख्यालय के निर्देशानुसार 12 जुलाई से 18 जुलाई तक चलाए जा रहे विशेष प्रचार-प्रसार सप्ताह के तहत विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पोस्टर चस्पा कर लोगों को एसीबी की शिकायत प्रणाली से अवगत कराया गया। आमजन की सुविधा के लिए एसीबी के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 तथा व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9413502834 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, ताकि नागरिक बिना किसी भय के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।
कार्यक्रम के दौरान एसीबी अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि हेल्पलाइन पर शिकायत करने वाले नागरिकों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के मामलों में जागरूक नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया।
इस जागरूकता अभियान और पोस्टर चस्पा करने की कार्रवाई के दौरान उप अधीक्षक नरपत सिंह के साथ एसीबी स्टाफ से सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद पारीक, मधूसूदन, जितेन्द्र कुमार, भूपेन्द्र कुमार और विनोद सहित ब्यूरो के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। एसीबी अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे 'भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान' के संकल्प को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएं।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
