भीलवाड़ा। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, भीलवाड़ा में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे कार्यालय सहायक अभियंता कार्यालय के श्री रामचंद्र मूंदड़ा के सेवानिवृत्त होने पर इंडियन ट्रिनिटी परिवार की ओर से आयोजित समारोह में उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस दौरान उनके दीर्घ सेवाकाल और समर्पित कार्यों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।

समारोह में इंडियन ट्रिनिटी परिवार ने श्री मूंदड़ा के सेवाकाल को सम्मानपूर्वक याद करते हुए जीवन के नए पड़ाव की शुरुआत पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अभिनंदन पत्र के माध्यम से उनके कार्यों के प्रति परिवार की ओर से सम्मान प्रकट किया गया।

इस अवसर पर इंडियन ट्रिनिटी परिवार के मुखिया एवं विश्व रिकॉर्ड होल्डर श्री गजानंद बोहरा, मुख्य संगठन मंत्री श्रीमती डिम्पल आर., धनपाल श्री राकेश शर्मा, महिला प्रमुख श्रीमती निशा, मुख्य वक्ता श्री सागर व्यास तथा संगठन सदस्य श्री राहुल शर्मा एवं श्री अमित शर्मा उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में इंडियन ट्रिनिटी परिवार की ओर से श्री रामचंद्र मूंदड़ा के स्वस्थ, सुखमय एवं आनंदमय सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना की गई। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित इस अभिनंदन समारोह में उनके दीर्घ सेवाकाल के प्रति सम्मान और नए जीवन अध्याय के लिए शुभेच्छाएं प्रकट की गईं।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story