भीलवाड़ा।

दी एसोसिएशन ऑफ वी क्लब ऑफ इंडिया (प्रांत 323 ई-2) के तत्वावधान में जोधपुर के एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित ‘मंथन’ कार्यक्रम और द्वितीय कैबिनेट मीटिंग ने सेवा, संगठन और नेतृत्व की समर्पित यात्रा को प्रभावशाली रूप से सामने रखा। इस गरिमामय आयोजन का केंद्र बिंदु प्रांतीय स्मारिका ‘दृष्टिकोण’ का विमोचन रहा, जिसमें पिछले महीनों में किए गए सेवा कार्यों की उपलब्धियों और भविष्य की दिशा को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पीएमडीपी वी नीलम मेहता, एसोसिएशन सेक्रेटरी वी अनीता मेहता और पीडीपी वी मंजू पोखरणा के विशिष्ट आतिथ्य में हुई। प्रांतीय अध्यक्षा वी पुष्पा मेहता, प्रांतीय सचिव वी ममता शर्मा और वी रचना सिंघल की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन, ईश वंदना और सामूहिक ध्वजगान के साथ औपचारिक शुभारंभ किया गया। विश्व शांति की कामना के साथ दो मिनट का मौन रखकर सभा की गंभीर और संवेदनशील शुरुआत हुई।

प्रांतीय सचिव वी ममता शर्मा ने मंच से जानकारी देते हुए बताया कि बीते पांच महीनों में प्रांत के 17 वी क्लबों द्वारा समाजहित में किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इन कार्यों की सराहना करते हुए अतिथियों ने प्रांतीय स्मारिका ‘दृष्टिकोण’ का विमोचन किया, जो संगठन की सक्रियता, प्रतिबद्धता और सामाजिक सरोकारों का दस्तावेज है। अतिथियों का पारंपरिक रूप से शॉल, दुपट्टा, पुष्पगुच्छ और स्मृति उपहार भेंट कर सम्मान किया गया।

संगठनात्मक विस्तार पर प्रकाश डालते हुए वी ममता शर्मा ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्षा वी पुष्पा मेहता के कार्यकाल में तीन नए वी क्लबों का गठन किया गया है। इनमें से दो क्लब पूर्व अध्यक्षा वी मंजू पोखरणा और एक क्लब वी ममता शर्मा के प्रयासों से अस्तित्व में आया है। इन नए क्लबों के जुड़ने के साथ प्रांत में अब कुल 20 वी क्लब सक्रिय हो जाएंगे, जो संगठन के निरंतर विस्तार और मजबूती का प्रमाण है।

द्वितीय कैबिनेट मीटिंग के दौरान वी क्लब प्राइड ऑफ मारवाड़, वी क्लब प्रेरणा, वी क्लब सूर्यनगरी और वी क्लब उत्सव के अध्यक्षों द्वारा प्रांतीय अध्यक्षा वी पुष्पा मेहता की औपचारिक श्विजिटश् करवाई गई। इस अवसर पर अध्यक्षा पुष्पा मेहता ने सभी पांच क्लबों के पी.एस.टी. पदाधिकारियों को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया। नव वर्ष के उपलक्ष्य में उपस्थित सभी सदस्यों को उपहार भेंट कर शुभकामनाएं भी दी गईं।

कार्यक्रम का कुशल और सुसंगत संचालन वी रचना सिंघल ने किया, जबकि समापन सत्र में प्रांतीय सचिव वी ममता शर्मा ने सभी आगंतुकों, पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। सभा की औपचारिक समाप्ति के पश्चात सभी सदस्यों ने सामूहिक भोज में सहभागिता कर आपसी संवाद और सौहार्द को और मजबूत किया। जोधपुर में आयोजित यह ‘मंथन’ न केवल संगठनात्मक समीक्षा का मंच बना, बल्कि सेवा के संकल्प को नई दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण अध्याय भी साबित हुआ।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story