भीलवाड़ा शहर के काशीपुरी धाम स्थित श्री श्याम मंदिर एक बार फिर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का केंद्र बनने जा रहा है। मोक्षदा एकादशी के पावन अवसर पर 30 दिसंबर 2025 को यहां श्री श्याम गुणगान का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसे लेकर श्याम भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

इस धार्मिक आयोजन के अंतर्गत संध्या 7:15 बजे से प्रभु इच्छा तक भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक राहुल जादम, किशनगढ़ अपनी सुमधुर और भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। कार्यक्रम में श्याम बाबा के गुणगान के साथ वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो जाएगा।

इस आयोजन का विधिवत संचालन श्री श्याम सेवा समिति (रजि.), काशीपुरी धाम, भीलवाड़ा के तत्वावधान में किया जा रहा है। समिति ने समस्त श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है। समिति के अनुसार, यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना का भी संचार करेगा।

इसी क्रम में श्री श्याम सेवा समिति द्वारा आगामी 7 दिवसीय फाल्गुन महोत्सव, जो 22 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रस्तावित है, उसकी तैयारियां भी प्रारंभ कर दी गई हैं। सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए 22 फरवरी को तीनबाणधारी बाबा श्याम के समक्ष मनोकामना पूर्ति हेतु रक्तअर्पण महोत्सव के आयोजन का भी प्रस्ताव रखा गया है, जिसमें क्षेत्रवासियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है।

श्याम बाबा की कृपा से आयोजित होने वाले इन धार्मिक और सामाजिक आयोजनों को लेकर भक्तों में गहरी आस्था और उत्साह व्याप्त है। काशीपुरी धाम में होने वाला यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भीलवाड़ा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को और अधिक सशक्त करने वाला सिद्ध हो रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story