भीलवाड़ा। 70वीं स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी भीलवाड़ा की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 में से 29 खिलाड़ियों ने पदक जीते। 24 से 27 सितंबर तक कमालपुरा में आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

लाडो सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी भीलवाड़ा जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार प्रयासरत है। अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि एकेडमी पिछले 8 वर्षों से खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

प्रतियोगिता में लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी के 33 खिलाड़ियों ने अलग-अलग वेट में हिस्सा लिया। इनमें से 29 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

17 वर्ष आयु वर्ग में वंशिका राजावत ने 80+ वेट में स्वर्ण पदक जीता। ज्योति खटीक ने 47 वेट, तमन्ना रैगर ने 54 वेट, भावना निर्वाण ने 58 वेट, कोमल धाकड़ ने 61 वेट, आयुषी प्रजापत ने 49 वेट, खुशी ने 65 वेट और स्नेहा ने 58 वेट में रजत पदक जीता। वंशिका राठौड़ ने 51 वेट, निशा वर्मा ने 53 वेट और ममता रैगर ने 45 वेट में कांस्य पदक हासिल किया।

19 वर्ष आयु वर्ग में संध्या स्वाइन ने 56 वेट, लक्ष्मी ने 62 वेट, खुशी जाट ने 65 वेट, कविता सालवी ने 66 वेट, मीना कोली ने 58 वेट, राजेश्वरी ने 68 वेट, मुस्कान यादव ने 80+ वेट और श्रद्धा मोची ने 74 वेट में स्वर्ण पदक जीता।

सिद्धि माली ने 51 वेट, सावित्री गुर्जर ने 53 वेट, माधवी सेन ने 79 वेट और मुस्कान खारोल ने 44 वेट में रजत पदक हासिल किया। साक्षी ने 46 वेट, कोमल कुमावत ने 47 वेट, खुशबू बंसल ने 50 वेट, सुमन बलाई ने 53 वेट, रीना मेघवंशी ने 48 वेट और रिद्धि माली ने 48 वेट में कांस्य पदक जीता।

लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बालिकाओं के इस प्रदर्शन से एकेडमी में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने कहा कि बेटियों को खेल का अवसर और उचित प्रशिक्षण मिले तो वे न केवल पदक जीत सकती हैं, बल्कि जिले और प्रदेश का नाम भी रोशन कर सकती हैं। लाडो सेवा फाउंडेशन का प्रयास है कि आर्थिक कारणों से किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी की प्रतिभा रुके नहीं और उसे आगे बढ़ने का अवसर मिले।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story