भारत विकास परिषद वीर शिवाजी शाखा की साधारण बैठक एवं चुनाव संपन्न

भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद की वीर शिवाजी शाखा की साधारण बैठक उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में वर्षभर किए गए सेवा कार्यों की विस्तृत समीक्षा के साथ आगामी सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं संगठन प्रार्थना के साथ हुआ।


वार्षिक कार्यों का लेखा-जोखा और समीक्षा

सर्वप्रथम वित सचिव अनुराग वोहरा ने अपने वर्ष पर्यंत के कार्यकाल का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए शाखा द्वारा किए गए सेवा प्रकल्पों, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों, संस्कार आधारित गतिविधियों एवं जनसंपर्क अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि:

  • शाखा ने वर्षभर सेवा, सहयोग एवं संस्कार के मूल मंत्र को अपनाया।
  • विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए गए।

इसके पश्चात सचिव कमलेश बोड़ाना ने अपने कार्यकाल के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शाखा द्वारा निम्नलिखित कार्य सफलतापूर्वक आयोजित किए गए:

  • रक्तदान शिविर एवं नेत्र जांच शिविर।
  • गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन।
  • भारत को जानो प्रतियोगिता।
  • पर्यावरण संरक्षण अभियान तथा विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम।

उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग को इन उपलब्धियों का आधार बताया।


अध्यक्षीय उद्बोधन एवं उद्देश्य

शाखा अध्यक्ष सुभाष मोटवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि "परिषद का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज में सेवा और संस्कार की स्थायी भावना स्थापित करना है।" उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया और आगामी समय में और अधिक सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।


लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया एवं अतिथि उपस्थिति

चुनाव प्रक्रिया के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक अरुण बाहेती की देखरेख में पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे:

  • श्याम कुमावत (शहर संयोजक)
  • रजनीकांत आचार्य (प्रांतीय संपर्क प्रमुख)

अध्यक्ष द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।


नवीन कार्यकारिणी की घोषणा (सत्र 2026-27)

चुनाव पर्यवेक्षक अरुण बाहेती ने वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया है:

  • कमलेश बोड़ाना: अध्यक्ष
  • पंकज अग्रवाल: सचिव
  • दीपक चोरडिया: वित्त सचिव

हर्षोल्लास एवं समापन

नई कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि आगामी वर्ष में शाखा सेवा, समर्पण, संस्कार एवं संगठन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ तथा सभी सदस्यों ने परिषद के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story