भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन 21 मई को भीलवाड़ा आएंगे
राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन भीलवाड़ा में दिव्यांग शिविर का अवलोकन करेंगे और सात शाखाओं के कार्यकर्ताओं व प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक को संबोधित करेंगे।

भीलवाड़ा में भारत विकास परिषद के लिए 21 मई 2026 का दिन विशेष महत्व लेकर आ रहा है। परिषद के माननीय राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जी जैन का भीलवाड़ा आगमन संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए ऊर्जा, प्रेरणा और गौरव का अवसर माना जा रहा है। समाज सेवा, संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता के लिए निरंतर सक्रिय भारत विकास परिषद ने उनके स्वागत को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं।
सुरेश जी जैन सुबह 9:30 बजे ‘सेवा आश्रम’ पहुंचकर ‘अनोखी पहल’ के अंतर्गत विशेष दिव्यांग बौद्धिक भाइयों के लिए आयोजित शिविर का अवलोकन करेंगे। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगों के विकास, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। शिविर में दिव्यांगों को विभिन्न व्यवसायों और कौशलों की जानकारी प्रदान की जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। परिषद पदाधिकारियों के अनुसार राष्ट्रीय संगठन मंत्री का यह दौरा शिविर में शामिल दिव्यांगों के लिए प्रेरणादायी साबित होगा।
इसके बाद सुबह 11:00 बजे भारत विकास परिषद भीलवाड़ा की सात शाखाओं के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित होगी, जिसमें सुरेश जी जैन कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बैठक के दौरान वे संगठनात्मक गतिविधियों, सेवा कार्यों और सामाजिक दायित्वों को लेकर मार्गदर्शन देंगे। परिषद कार्यकर्ताओं के लिए यह संबोधन नए संकल्प और ऊर्जा का स्रोत माना जा रहा है।
दोपहर 12:15 बजे रेडियंस होटल में शहर के गणमान्य नागरिकों की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में डॉक्टर्स, एडवोकेट, जजेस, उद्योगपति, इंजीनियर, प्रोफेसर और समाजसेवी शामिल होंगे। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जी जैन और क्षेत्रीय महासचिव संदीप जी बाल्दी करेंगे। बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ सामाजिक विकास, सहयोग और संगठनात्मक सहभागिता को लेकर चर्चा होगी। कार्यक्रम के दौरान भोजन की व्यवस्था भी रखी गई है।
भारत विकास परिषद ने सभी मीडिया कर्मियों और प्रेस प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए इस आयोजन को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया है। परिषद ने अपने संकल्प “समाज के विकास और प्रगति के लिए काम करना”, मिशन “सशक्त समाज, आत्मनिर्भर राष्ट्र” और उद्देश्य “समृद्ध एवं खुशहाल समाज का निर्माण” को दोहराते हुए कहा कि सुरेश जी जैन का यह दौरा संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक सेवा गतिविधियों को नई दिशा देगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
