बौद्धिक दिव्यांग और दृष्टिहीन बच्चों के जीवन में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा द्वारा ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में बच्चों को विभिन्न रचनात्मक और व्यावहारिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उनमें नई प्रतिभाओं का विकास हो रहा है।

शिविर में बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट, गिफ्ट पैकिंग, सिलाई, जिमनास्टिक और संगीत का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों के तहत बच्चों को वेस्ट कांच की बोतलों और वेस्ट आइसक्रीम की डिब्बियों को सजाकर उन्हें पेन स्टैंड और पोट के रूप में उपयोग में लेना सिखाया जा रहा है। बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ उन्हें उपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

वहीं दृष्टिहीन बच्चों के लिए विशेष रूप से निर्मित लूडो और सांप-सीढ़ी के माध्यम से उन्हें खेल गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही बच्चों को मोबाइल और कंप्यूटर चलाना तथा संगीत गान भी सिखाया जा रहा है। शिविर में शामिल दृष्टिहीन बच्चों ने बताया कि उन्होंने यहां आकर पहली बार नृत्य करना सीखा है और उन्हें नृत्य करना बेहद अच्छा लग रहा है। सांप-सीढ़ी और लूडो खेलकर भी बच्चे बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

बच्चों ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर समाप्त होने के बाद वे घर पर क्या करेंगे, क्योंकि उन्हें यहां रोज आकर नई चीजें सीखना और समय बिताना बहुत अच्छा लग रहा है। शिविर का वातावरण बच्चों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास की नई चमक ला रहा है।

इस ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर में 8 दृष्टिहीन बच्चों और 36 बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया है। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा का यह प्रयास दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके भीतर छिपी प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story