भारत विकास परिषद् राजस्थान (मध्य) प्रान्त की नवीन प्रान्तीय कार्यकारिणी घोषित
सत्र 2026-27 के लिए अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी के नेतृत्व में भीलवाड़ा, अजमेर, राजसमन्द और ब्यावर जिलों के पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए हैं।

भीलवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद् राजस्थान (मध्य) प्रान्त के नवनियुक्त प्रान्तीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, महासचिव आनन्द सिंह राठौड़ और अन्य पदाधिकारी सेवा कार्यों का संकल्प लेते हुए।
भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद्, राजस्थान (मध्य) प्रान्त के सत्र 2026-27 के लिए नवीन प्रान्तीय कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी गई है। प्रान्तीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, प्रान्तीय महासचिव आनन्द सिंह राठौड़ और प्रान्तीय वित्त सचिव अमित सोनी के नेतृत्व में सेवा और संस्कार के कार्यों को गति देने के लिए विभिन्न दायित्वों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
संगठनात्मक नियुक्तियाँ एवं क्षेत्रीय विस्तार
संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु प्रान्तीय संयुक्त महासचिव के पद पर भीलवाड़ा-राजसमन्द के लिए श्याम कुमावत और अजमेर-ब्यावर के लिए डॉ. सुरेश चन्द्र गाबा को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही संगठन सहसचिव के रूप में सुभाष जैन (भीलवाड़ा), श्याम सुन्दर दरगड (अजमेर) और अमरचन्द मून्दड़ा (राजसमन्द-ब्यावर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलों में समन्वय स्थापित करने हेतु महावीर सोनी (भीलवाड़ा), अमित चौकड़ीवाल (अजमेर), नवीन असावा (राजसमन्द) और सीए जितेन्द्र पीपाड़ा (ब्यावर/बिजयनगर) को जिला समन्वयक एवं भीलवाड़ा जिला सहसमन्वयक कैलाश आचार्य को मनोनीत किया गया है। विभिन्न शहरों के लिए भी शहर समन्वयकों की घोषणा की गई है, जिनमें भीलवाड़ा से रजनीकान्त आचार्य, अजमेर से हरीश बैरी, किशनगढ़ से प्रहलाद अग्रवाल, ब्यावर से अनिल भराड़िया, राजसमन्द से सुधीर व्यास एवं आईटी सेल संयोजक दलपत सिंह राठौड़ को बनाया गया।
पंच प्रकल्पों का संचालन एवं विशेष दायित्व
परिषद के ’पंच प्रकल्पों’ के सुचारू संचालन हेतु विशेष सदस्यों की नियुक्ति की गई है, जिसमें संस्कार: ’भारत को जानो’ हेतु सी एम ए ज्योति माहेश्वरी व अमित काबरा, ’समूहगान एवं लोकगीत’ हेतु अनुज मुछाल व सुभाष मोटवानी, ’गुरूवन्दन छात्र अभिनन्दन’ हेतु डूंगरचन्द जैन, ’युवा संस्कार’ हेतु अशोक गोयल, ’महापुरूष जयन्तियाँ’ हेतु श्रीमती बिंदु चौरड़िया को दायित्व दिया गया है। सेवा: रक्तदान, नेत्रदान व देहदान हेतु देवराज सुरतानिया एवं रक्तदान, नेत्रदान, देहदान व मीडिया प्रभारी (भीलवाड़ा-राजसमन्द) हेतु महेश जाजू, चिकित्सा एवं योग शिविर हेतु कृष्णगोपाल गोयल, निःशक्तजन एवं वनवासी सहायता हेतु ज्ञानचन्द हरवानी, स्वच्छता, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा व मीडिया प्रभारी (अजमेर-ब्यावर) दिनेश वैष्णव तथा निर्धन परिवार चयन एवं ग्राम बस्ती हेतु भैरूलाल अजमेरा को जिम्मेदारी दी गई है।
सामाजिक सम्पर्क एवं महिला सहभागिता
सम्पर्क: सामुहिक सरल विवाह हेतु जयदेव जोशी, संस्कृति सप्ताह हेतु श्रीमती भारती मोदानी, नवसंवतसर एवं स्थापना दिवस हेतु श्रीमती वर्षा तापड़िया, एक शाखा-एक गांव हेतु अनुराग व्यास तथा कुटुम्ब प्रबोधन हेतु प्रवीण जैन को नियुक्त किया गया। महिला सहभागिता के अंतर्गत श्रीमती वन्दना बाल्दी (बाल संस्कार व अभिरूचि शिविर), श्रीमती रिंकू सोमानी (महिला जागरूकता एवं बेटी पढ़ाओ-बेटी बसाओ), श्रीमती सुलक्षणा पारीक (आत्मनिर्भर भारत एवं आत्मरक्षा) और श्रीमती वन्दना बाबेल (कैंसर व एनीमिया मुक्त भारत) तथा पर्यावरण हेतु दिनेश छतवानी (पर्यावरण एवं जल संरक्षण सदस्य) को नियुक्त किया गया है।
अध्यक्षीय संकल्प और भावी लक्ष्य
प्रान्तीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने बताया कि यह नवीन कार्यकारिणी "स्वच्छ, स्वस्थ, समर्थ और संस्कारित भारत" के संकल्प के साथ समाज के अंतिम छोर तक परिषद के सेवा कार्यों को पहुँचाने के लिए संकल्पित रहेगी। संगठन के विस्तार और समाज सेवा के प्रति इस समर्पण से राजस्थान (मध्य) प्रान्त में सेवा और संस्कार के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे। प्रान्तीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, महासचिव आनन्द सिंह राठौड़ और वित्त सचिव अमित सोनी के नेतृत्व में सेवा और संस्कार के कार्यों को गति देने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
