चित्तौड़ प्रांत में भारत विकास परिषद की ओर से शनिवार सुबह भारत विकास भवन पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के चित्तौड़ प्रांत के प्रांत कार्यवाह डॉ. शंकर लाल माली ने कार्यकर्ताओं को भारतीय संस्कृति, संगठन और समाज के प्रति समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित और संस्कारित होना चाहिए, जो समाज के सामने आदर्श प्रस्तुत कर सके। उन्होंने पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण से बचने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपने या परिवार के सदस्यों के जन्मदिन पर केक काटने की परंपरा के स्थान पर भारतीय संस्कृति के अनुरूप दीपक जलाकर मांगलिक शुरुआत करें।

बैठक में डॉ. शंकर लाल माली ने भारतीय संस्कृति में गुरु के सर्वोच्च स्थान तथा गुरु पूर्णिमा महोत्सव के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगामी 18 जुलाई को आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सभी कार्यकर्ताओं से सपरिवार और पूरी ऊर्जा के साथ शामिल होने का आग्रह किया।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों को लेकर उन्होंने 11 जुलाई को विशेष बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी जुड़ाव पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर संपर्क बढ़ाया जाए, ताकि कार्यकर्ताओं का कुशल-क्षेम जाना जा सके और उन्हें संगठन की मुख्यधारा से सक्रिय रूप से जोड़ा जा सके।

बैठक के दौरान विभाग संघचालक चांदमल सोमानी ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए श्रेष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं का चयन कर उनकी सूची तैयार की जाए। इसके बाद वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुनियोजित अभियान के तहत उनके घरों पर व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करें, जिससे संगठन में पारिवारिक भाव और अधिक सुदृढ़ हो सके।

भारत विकास परिषद अपनी सामाजिक सरोकार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रविवार को भारत विकास भवन पर निःशुल्क जनसेवा शिविर आयोजित करेगी। शिविर में अनुभवी थेरेपिस्ट्स द्वारा एक्यूप्रेशर चिकित्सा सेवाएं, मधुमेह (डायबिटीज) की जांच तथा निःशुल्क मधुमेह दवा वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। परिषद ने अधिक से अधिक नागरिकों से इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

शनिवार सुबह आयोजित बैठक में भारत विकास परिषद और संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। इनमें प्रांतीय अध्यक्ष श्री राधेश्याम सोमानी, प्रांतीय संयुक्तमहासचिव श्री श्याम कुमावत, प्रांतीय संगठन मंत्री श्री सुभाष जैन, श्री हेमंत शर्मा, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री गोविंद प्रसाद सोडाणी, श्री भैंरुलाल अजमेरा, श्री राजकुमार बंब, श्री सुरेश रावत, श्रीलक्ष्मी लाल तिवारी, आज़ाद शाखा अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, श्री राधेश्याम पोरवल, श्रीदिनेश विजयवर्गी, श्रीमहेश खंडेलवाल और श्री कमलेश सोमानी सहित परिषद के अनेक समर्पित कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी ने आगामी कार्यक्रमों को पूरी भव्यता और अनुशासन के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story