भारत विकास परिषद वीर शिवाजी शाखा द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आदर्श विद्या मंदिर, मोकमपुरा में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए विद्यार्थियों को संस्कार, संस्कृति और गुरुजनों के सम्मान का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय प्रभारी सुभाष मोटवानी ने भारत विकास परिषद का परिचय देते हुए परिषद के सेवा, संस्कार, संपर्क, सहयोग एवं समर्पण आधारित कार्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम प्रभारी कमलेश सोमानी ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया।

मुख्य वक्ता सुशीला कोठारी ने भगवान विष्णु एवं देवर्षि नारद की प्रेरक कथा के माध्यम से गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु ही व्यक्ति के जीवन को सही दिशा प्रदान करता है और उसके व्यक्तित्व का निर्माण करता है।

शाखा अध्यक्ष कमलेश बोड़ना ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे संस्कारमय कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।

कार्यक्रम में संपर्क प्रमुख सुनील भंसाली, हुकुम सिंह पथरिया, प्रमोद राठी, महिला संयोजिका वर्षा मित्तल, विद्यालय की प्रधानाचार्या चंदा व्यास, दीपा जी सहित शाखा के पदाधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर गुरुजनों का सम्मान एवं विद्यार्थियों का अभिनंदन कर उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story