भारत विकास परिषद, भगत सिंह शाखा, भीलवाड़ा द्वारा रविवार को सुवाणा गौशाला श्री मातेश्वरी गौ सेवा समिति में गौ-सेवा के तहत गायों को लापसी खिलाने का सेवा कार्यक्रम श्रद्धा और सेवा भाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शाखा के सदस्यों ने गौमाता की सेवा करते हुए उन्हें लापसी खिलाई और गौ-सेवा के महत्व पर अपने विचार भी व्यक्त किए।

सेवा कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और समाज में सेवा, संस्कार एवं समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने गौ-सेवा को सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ते हुए सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प भी व्यक्त किया।

शाखा सचिव श्री मुकेश छीपा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम प्रभारी संजय जी जाजू, दीपक जी नुवाल, गौरव जी मालू, मशहूर पत्रकार और गौशाला व्यवस्थापक प्रकाश जी चपलोत, सचिव मुकेश जी छीपा, कोषाध्यक्ष दीपक जी तुर्कियाँ, अभिषेक जी मंडोवरा, सावन जी बांगड़, सावन जी मालीवाल, अंकिता जी तुर्कियाँ, खुशबू जी छीपा, ज्योति जी मंडोवरा, प्रियंका जी मालीवाल, देवीलाल जी सेवदा, नरेन्द्र सिंह जी राणावत, भैरूलाल जी जाट और मंजू जी गाडरी का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में शाखा के अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए गौ-सेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस आयोजन के माध्यम से सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना को समाज में सशक्त बनाने का संदेश भी दिया गया।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story