मानवता की सेवा और परोपकार के संदेश को चरितार्थ करते हुए, 6 जून 2026 को भारत विकास परिषद् वीर शिवाजी शाखा, भीलवाड़ा द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वर्गीय श्रीमती मुन्ना देवी अग्रवाल की 7वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में कोटड़ी श्याम ब्लड बैंक, भीलवाड़ा में आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए कुल 40 यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंदों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय प्रभारी सुभाष मोटवानी, अमित काबरा एवं स्वर्गीय श्रीमती मुन्ना देवी अग्रवाल के पुत्रों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष श्री कमलेश बोड़ाना ने रक्तदान को सबसे बड़ी सेवा बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकता है। उन्होंने शिविर की सफलता के लिए रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं ब्लड बैंक की टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकार के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

स्वर्गीय श्रीमती मुन्ना देवी अग्रवाल के परिवार की ओर से श्री कमलेश अग्रवाल ने कहा कि यह रक्तदान शिविर माताजी के आदर्शों एवं परोपकारी विचारों को समर्पित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वर्गीय श्रीमती मुन्ना देवी अग्रवाल की स्मृति में प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इसके अतिरिक्त, परिवार द्वारा वर्ष पर्यंत पथरी की दवा का निशुल्क वितरण भी किया जाता है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित मरीजों को लाभ मिल सके। उन्होंने रक्तदान को माताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताते हुए सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस पुनीत कार्य में शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में उपस्थित सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान "रक्तदान महादान" का संदेश देते हुए उपस्थित जनसमूह को नियमित रक्तदान हेतु प्रेरित किया गया। इस आयोजन में मनोज अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, दिनेश सोनी, विकास अग्रवाल, आदित्य व्यास, टोनी गाड़िया, कपिल अग्रवाल, सुभाष त्रिपाठी एवं सुमित जागेटिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सुमंगल सेवा संस्थान की ओर से गोपाल विजयवर्गीय ने भी इस सेवा कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story