भारत विकास परिषद वीर शिवाजी शाखा द्वारा कूडोज़ किड्स स्कूल, गायत्री नगर में आयोजित सात दिवसीय बाल एवं युवा संस्कार शिविर उत्साहपूर्वक जारी है। इस शिविर में बच्चों एवं युवाओं को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं देशभक्ति के संस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। प्रतिदिन विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रेरणादायक सत्र आयोजित किए जा रहे हैं तथा खेल-खेल में बच्चों को जीवन उपयोगी शिक्षाएं दी जा रही हैं।

शिविर के प्रथम दिन डॉ. रूपा पारिक ने बच्चों का परिचय सत्र आयोजित कर “मेरा लक्ष्य क्या है” विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। द्वितीय दिवस पर डॉ. राधेश्याम श्रोत्रिय ने गायत्री मंत्र के महत्व को बताते हुए बच्चों को घर एवं विद्यालय में बड़ों का सम्मान करने, अभिवादन करने तथा संस्कारित जीवन जीने की शिक्षा दी।

तृतीय दिवस पर प्रसिद्ध कवि योगेंद्र शर्मा ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं एवं प्रेरणादायक विचारों के माध्यम से बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा— “मोबाइल की रील इसलिए नहीं देखता, क्योंकि मैं देशभक्त हूँ।” साथ ही उन्होंने प्रेरक कविता सुनाई— “संस्कारों की ज्योति जलाओ, भारत का भविष्य चमकाओ। माता-पिता गुरु का मान करो, जीवन में ऊँचा नाम करो।” कविता एवं विचारों से पूरा वातावरण देशभक्ति एवं संस्कारों की भावना से ओत-प्रोत हो गया तथा बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

शाखा अध्यक्ष कमलेश बोड़ाना ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं अच्छे संस्कारों से जोड़कर उन्हें आदर्श नागरिक बनाना है। महिला संयोजिका वर्षा मित्तल ने जानकारी दी कि प्रतिदिन खेल एवं गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को व्यवहारिक संस्कार दिए जा रहे हैं, जबकि खेल गतिविधियों का संचालन योगेश मित्तल द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम प्रभारी सुशीला कोठारी ने बताया कि शिविर के चौथे दिन संगीता बंसल द्वारा बच्चों को स्वच्छता, साफ-सुथरे रहने एवं व्यवस्थित जीवन शैली के बारे में जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में पुनीत भूतड़ा, चंद्रशेखर सारस्वत, दुर्गालाल सोनी, हरीश अग्रवाल, दीपक चोरड़िया, हुकम सिंह, हितेश तोषणीवाल, वर्षा मित्तल, खुशबू सोनी, शशि बोड़ाना, मधुबाला यादव, सुभाष मोटवानी एवं धर्मेंद्र देवनानी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। शिविर में बच्चों एवं अभिभावकों का उत्साह निरंतर बढ़ रहा है तथा प्रतिदिन नई गतिविधियों एवं प्रेरणादायक सत्रों के माध्यम से बच्चों को संस्कारवान बनाने का प्रयास जारी है, जो सामाजिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story