भंवर सिंह चौधरी की पुण्यतिथि और डॉ. सुब्बाराव की जयंती पर सम्मान समारोह
भीलवाड़ा के साधना मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में समाज सेवा, शिक्षा और गांधीवादी क्षेत्र की विभूतियों का सम्मान कर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

साधना मंदिर भीलवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गांधीवादी विचारक भंवर सिंह चौधरी की पुण्यतिथि पर अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के विजेताओं को सम्मानित करते हुए।
जिला प्रौढ़ शिक्षा संघ भीलवाड़ा के पूर्व अध्यक्ष, गांधीवादी सर्वोदय विचारक एवं शिक्षाविद भंवर सिंह चौधरी की पुण्यतिथि साधना मंदिर में गरिमापूर्ण तरीके से मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष शोभाराम जाट द्वारा की गई।
मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि
- मुख्य अतिथि: अक्षय त्रिपाठी (जिला संयोजक, गांधी जीवन दर्शन समिति)
- विशिष्ट अतिथि: शिवराम खटीक (जिला अध्यक्ष, कांग्रेस शहर)
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान
समन्वयक मुस्ताक अली मंसूरी ने बताया कि संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह भेंटकर, शॉल ओढ़ाकर एवं सूत की माला पहनाकर निम्नलिखित विभूतियों को सम्मानित किया गया:
- गांधीवादी विचारधारा के क्षेत्र में: सूरजमल सोमानी (सेवा सदन)
- शिक्षा के क्षेत्र में: भूपेंद्र दत्ता (शिक्षाविद एवं पेंशनर समाज)
- समाज सेवा के क्षेत्र में: डॉक्टर आर सी सामरिया
स्मृति योगदान एवं विचार
"सूरजमल सोमानी, भूपेंद्र दत्ता, एडवोकेट अशोक जैन, शोभाराम जाट एवं ओंकार सिंह राणावत ने स्वर्गीय चौधरी के स्मृति योगदान पर प्रकाश डाला।"
इस अवसर पर दूर दराज गांवों के पंद्रह जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को ऊनी कम्बल बांटे गये।
पुष्पांजलि अर्पित करने वाले प्रबुद्ध जन
इस अवसर पर निम्नलिखित विचारवान लोगों ने उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित की:
के डी नद्दाफ़, आरिफ मो., शिवराज सुराना, चंद्र सिंह चौधरी, विनोद जैन, अजमेरा सा, खेम राज कोली, गजेंद्र सिंह बनेड़ा, शांती लाल धौलपुरिया, अविनाश शर्मा, रामेश्वर सोलंकी, हरक चंद कोठारी, मोडू लाल भील, रामप्रकाश टेलर, करिश्मा धौलपुरिया, शमा बानो, देवेंद्र, भगवान लाल एवं प्रहलाद।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
