भीलवाड़ा में 400 व्यवसाय प्रतिनिधियों का सम्मान, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर जोर
भीलवाड़ा में बैंक ऑफ बड़ौदा ने 400 व्यवसाय प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया गया।

तस्वीर में बैंक ऑफ बड़ौदा के समारोह में उत्कृष्ट व्यवसाय प्रतिनिधि को प्रमाण-पत्र प्रदान करते क्षेत्रीय प्रमुख डॉ. राजेश भाकर व अन्य अधिकारी।
बैंक ऑफ बड़ौदा, भीलवाड़ा क्षेत्र की ओर से नगर निगम टाउन हॉल में “व्यवसाय प्रतिनिधि कार्य कौशल एवं सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह में भीलवाड़ा एवं चित्तौड़गढ़ जिले से लगभग 400 व्यवसाय प्रतिनिधियों (BC) ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
समारोह में अटल पेंशन योजना, माइक्रो इंश्योरेंस, बैंक खाते खोलने, विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के प्रसार और ग्राहकों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यवसाय प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा, भीलवाड़ा क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख डॉ. राजेश भाकर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यवसाय प्रतिनिधियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने व्यवसाय प्रतिनिधियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे बैंक और आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करते हैं। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
डॉ. भाकर ने व्यवसाय प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि ग्राहकों को बैंकिंग उत्पादों एवं सेवाओं की जानकारी देने के साथ-साथ डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय जागरूकता और सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार के प्रति भी जागरूक करें। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में श्री अशोक कुमार पाण्डेय, जिला अग्रणी प्रबंधक ने भी व्यवसाय प्रतिनिधियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने बैंकिंग सेवाओं को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने में व्यवसाय प्रतिनिधियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
समारोह के दौरान व्यवसाय प्रतिनिधियों के कार्य कौशल को बेहतर बनाने, ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने तथा बैंक की विभिन्न योजनाओं एवं उत्पादों को अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में सम्मान के साथ व्यवसाय प्रतिनिधियों की कार्यक्षमता और बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में उनकी भूमिका को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
