बनेड़ा तहसील के जसवंतपुरा गांव में पर्यावरण विनाश की एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक रासायनिक फैक्ट्री द्वारा ट्रीटमेंट किए बिना जहरीला अपशिष्ट तालाब में छोड़े जाने से सैकड़ों मछलियों और पशु-पक्षियों की मौत हो गई है। ग्राम पंचायत बेरा और स्थानीय ग्रामीणों ने सीधे तौर पर 'एब्सोल्यूट ग्रीनफ्यूल्स एलएलपी' फैक्ट्री पर टैंकरों के माध्यम से तालाब में केमिकल युक्त गंदा पानी उँडेलने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी फैक्ट्री के टैंकरों को पकड़कर शिकायत की गई थी, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण दोषियों के हौसले बुलंद हैं।

दूषित पानी के कारण तालाब का जलीय जीवन पूरी तरह नष्ट हो गया है और मवेशियों व पक्षियों के लिए भी यह पानी जानलेवा बन चुका है। प्रशासक काली देवी गुर्जर सहित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण कानूनों के तहत संबंधित फैक्ट्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story