विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल का सात दिवसीय ‘शौर्य प्रशिक्षण वर्ग’ शनिवार, 16 मई से भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा में शुरू हो गया। 23 मई तक चलने वाले इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को राष्ट्र और समाज सेवा के लिए शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा।

बजरंग दल महानगर संयोजक मुकेश प्रजापत ने बताया कि देशभर में आयोजित किए जाने वाले इस शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक क्षमता और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता विकसित करना है। प्रशिक्षण वर्ग में 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा हिस्सा ले रहे हैं, जिन्हें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सुदृढ़ और अनुशासित बनाया जाएगा।

इस सात दिवसीय शिविर में भाग लेने के लिए भीलवाड़ा महानगर से 20 बजरंग दल कार्यकर्ता गुलाबपुरा के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों तथा महानगर अध्यक्ष रामप्रकाश बेहड़िया ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मुँह मीठा कराया, तिलक लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और भगवा झंडा दिखाकर उन्हें रवाना किया।

इस दौरान अनिल जी बाठिया, सौम्य मेहता, पवन ठाकुर, हितेश नाथ योगी, नीलेश सोनी, प्रखण्ड से योगेश सोनी, अर्जुन साहू, नवीन आर्य, संवार माली और शुभम मिश्रा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गुलाबपुरा में शुरू हुआ यह शौर्य प्रशिक्षण वर्ग संगठनात्मक गतिविधियों के साथ युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story