भीलवाड़ा। शहर के सिन्धुनगर स्थित गुरद्वारा साहिब में बैसाखी पर्व जिसे खालसा सृजना दिवस के रूप में भी जाना जाता है, उसे पूर्ण श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर दो दिवसीय विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संगत को गुरबाणी और कीर्तन का लाभ मिलेगा।

अध्यक्ष इन्द्रपाल सिंह सोनी ने बताया कि "गुरूद्वारा साहिब, सिन्धुनगर में बैसाखी पर्व (खालसा सृजना दिवस) श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया जाएगा। इस अवसर 2 दिवसीय धार्मिक आयोजन होगें। इस कार्यक्रम में लुधियाना पंजाब से कीर्तनी जत्था भाई मनप्रीत सिंह जी ’अर्श’ आ रहे हैं। 13 अप्रैल शाम 7.30 से 9 बजे तक गुरबाणी कीर्तन दीवान हुये।"

विशेष कीर्तन दीवान और अमृतमयी गुरबाणी

सचिव ऋषिपाल सिंह ने बताया कि "14 अप्रैल बैसाखी पर्व के अवसर पर प्रातः 8 बजे से विशेष कीर्तन दीवान सजेगें, जिनमें बाहर से आए जत्थे सहित ज्ञानी करनैल सिंह एवं सुखबीर सिंह संगत को गुरबाणी कीर्तन द्वारा निहाल करेगें।" प्रातः 10 बजे सामूहिक अरदास के उपरान्त प्रसाद वितरण होगा। इसके पश्चात शाम 7.30 बजे से पुनः गुरबाणी कीर्तन के आयोजन संपन्न होंगे।

खालसा अचीवमेंट अवार्ड और लंगर सेवा

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गुरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रबंधक कमेटी द्वारा इस पावन अवसर पर प्रतिभावान सिक्ख विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों को, जिन्होंने समाज को गौरवान्वित किया है उन्हें ’’खालसा अचीवमेंट अवार्ड’’ से सम्मानित किया जाएगा। धार्मिक उल्लास के इस क्रम में रात 9.30 बजे सामूहिक अरदास के उपरान्त गुरू का लंगर अटूट वितरित होगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story