बागौर क्षेत्र में कस्बे से करीब दो किलोमीटर दूर एक खेत में महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला का शव खेत पर बनी टापरी (झोपड़ी) में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान रामगनिया कीर पत्नी रमेश कीर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रमेश सुबह सब्जी बेचने मंडी गया हुआ था, जबकि रामगनिया खेत पर सब्जी तोड़ने गई थी। पति जब मंडी में सब्जी बेचकर वापस खेत पहुंचा, तो उसने पत्नी को खेत पर बनी टापरी में फंदे से लटकते देखा।

पत्नी को इस हालत में देखकर पति के होश उड़ गए। उसने तत्काल अपने छोटे भाई को फोन कर मौके पर बुलाया। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही बागौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और बागौर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फिलहाल रामगनिया ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story