ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह के निर्देशन में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। बदनोर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक खेत से भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गेहूं की आड़ में रची गई थी 'काली खेती' की साजिश

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चैनपुरा निवासी मनोहर सिंह (71) ने अपने खेत में गेहूं की फसल के बीच छिपाकर अवैध रूप से गांजे की खेती कर रखी है। सूचना मिलते ही जयपाल सिंह जैतावत (RPS प्रोबेशनर) के नेतृत्व में टीम ने खेत पर छापेमारी की।

33 किलो से ज्यादा गांजे के हरे पौधे जप्त

पुलिस ने खेत से कुल 33 किलो 762 ग्राम अवैध गांजे के हरे पौधे जप्त कर चैनपुरा निवासी 71 वर्षीय मनोहर सिंह राठौड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 8/20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की अग्रिम जांच बार थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक श्रीमती समजिदा बानो को सौंपी गई है।

पुलिस अधिकारी का वक्तव्य और टीम की भूमिका

आईपीएस प्रोबेशनर जैतावत ने कहा कि "नशे के खिलाफ हमारा अभियान जारी रहेगा। मुखबिर की सटीक सूचना और टीम की त्वरित कार्रवाई से यह सफलता मिली है।" इस सफल ऑपरेशन में जयपाल सिंह जैतावत (आईपीएस) के साथ हेड कांस्टेबल गिरधर सिंह, कांस्टेबल बनवारीलाल, अजरूदीन, विरेन्द्र कुमार, बलवीर जांगिड़, नरेश कुमार और कैलाश जाखड़ की विशेष भूमिका रही।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story