✕
अस्मिता खेलों इंडिया सेपक टकरा लीग: भीलवाड़ा में 15 फरवरी को बालिका स्पर्धा
By Rajesh Toshniwal, BhilwaraPublished on
भीलवाड़ा के मोदी ग्राउंड पर आयोजित होने वाली इस सेपक टकरा लीग में राजस्थान भर से लगभग 100 बालिका खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

x
भीलवाड़ा के मोदी ग्राउंड पर 15 फरवरी को आयोजित होने वाली अस्मिता खेलों इंडिया सेपक टकरा लीग के उद्घाटन की तैयारी करते आयोजक और पदाधिकारी।
खेल मंत्रालय की ओर से संचालित अस्मिता खेलों इण्डिया सेपक टकरा लींग 2025-26 का भीलवाड़ा के मोदी ग्राउण्ड पर आयोजित होगी।
आयोजन का विवरण और सहभागिता
- संघ के अध्यक्ष अभिजीत सारड़ा ने बताया कि: "15 फरवरी को अस्मिता खेलों इंडिया लीग का आयोजन किया जा रहा है, इसमंे केवल बालिका खिलाड़ी ही भाग लेगें।"
- प्रतियोगिता में लगभग 100 बालिका खिलाड़ी भाग लेगें।
कार्यक्रम की समय-सारणी
संघ के सचिव डॉ. हिम्मत सिंह कानावत ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया:
- लीग प्रारंभ: 15 फरवरी को प्रातः 9 बजे से।
- उद्घाटन समारोह: प्रातः 10 बजे।
- समापन समारोह: सायं 4 बजे।
विशेष अतिथि
प्रतियोगिता के दौरान राजस्थान सेपक टकरा संघ के अध्यक्ष टी.के. सिंह मौजूद रहेगें।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
