भीलवाड़ा जिले के आसींद उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार शाम मौसम के अचानक बिगड़े मिजाज ने गंभीर हादसे को जन्म दे दिया, जब आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और एक 14 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों घायलों का उपचार आसींद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की निगरानी में जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदनोर क्षेत्र की ग्राम पंचायत परा के अंतर्गत कुमलाई गांव निवासी लाडू देवी (40) पत्नी नारायण लाल रेबारी और उनके पड़ोस की कनू कुमारी (14) पुत्री श्रीलाल रेबारी शुक्रवार शाम बराणा गांव में आयोजित एक मौसर (मृत्युभोज) कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। दोनों बस से उतरकर बराणा चौराहे से पैदल गांव की ओर बढ़ रही थीं, तभी शाम करीब 7 बजे मौसम ने अचानक करवट ली।

तेज हवाओं, घनघोर बादलों की गर्जना और बारिश के बीच दोनों के समीप ही आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आकर दोनों मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों ने निजी पिकअप वाहन की मदद से दोनों घायलों को तुरंत आसींद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

चिकित्सकों के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति में सुधार बताया गया है, हालांकि उन्हें फिलहाल मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान आमजन से सुरक्षित स्थानों पर रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story