बैठक में सम्मिलित मुख्य पदाधिकारी

इस महत्वपूर्ण वर्चुअल मीटिंग में निम्नलिखित पदाधिकारी सम्मिलित हुऐ:

  • गिरधारी सिंह बापना
  • प्रदेश संयोजक श्यामसुन्दर जोशी
  • राजस्थान के सभी जिलों के संयोजक, सह संयोजक, युवा संयोजक एवं महिला संयोजक

भीलवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व

भीलवाड़ा जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि वर्चुअल मीटिंग में जिले से उनके साथ निम्नलिखित सदस्य सम्मिलित हुऐ:

  • जिला सह संयोजक मुस्ताक अली मंसूरी
  • युवा संयोजक एडवोकेट अशोक जैन
  • महिला संयोजक कस्तूरी देवी

जिले की प्रगति एवं गतिविधियों का विवरण

"त्रिपाठी ने बैठक में अपने विचार रखते हुऐ शान्ति एवं अहिंसा विभाग तथा महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति द्वारा भीलवाड़ा जिले में कराये गये कार्यक्रमों, कलेक्ट्रेट में लगवाई गयी दांडी यात्रियों की मूर्तियों तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगवाई गयी गांधी जी की मूर्तियों के बारे में जानकारी दी।"

इसके साथ ही, सभी जिलों से आये संयोजकों ने अपने अपने जिलों में करायें गये कार्यों का ब्यौरा दिया।


भावी योजनाओं की रूपरेखा

अशोक गहलोत एवं प्रदेश संयोजक ने वर्तमान में संचालित योजनाओं के साथ-साथ भावी योजनाओं की रूपरेखा बताई।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story