भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा में आगामी 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशाल सर्व विवाह सम्मेलन की तैयारियों ने अब राष्ट्रीय राजधानी तक दस्तक दे दी है। इसी क्रम में, भाजपा नेता एवं राजस्थान जन मंच के अध्यक्ष कैलाश सोनी ने दिल्ली स्थित निवास पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर उन्हें इस मांगलिक आयोजन हेतु औपचारिक निमंत्रण दिया।

मुलाकात के दौरान कैलाश सोनी ने आत्मीयता प्रकट करते हुए केंद्रीय मंत्री मेघवाल का प्रभु श्री राम के चित्र से सुसज्जित हस्त निर्मित दुपट्टा ओढ़ाकर और भगवान गणेश की अष्ट धातु से निर्मित भव्य मूर्ति भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। सोनी ने मंत्री मेघवाल को अवगत कराया कि यह भव्य विराट सर्व विवाह सम्मेलन महंत मोहन शरण शास्त्री महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति का आग्रह किया।

इसी प्रवास के दौरान, कैलाश सोनी ने दिल्ली आगमन पर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से भी शिष्टाचार भेंट की और उन्हें भी इस समारोह का निमंत्रण पत्र सौंपा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर राजस्थान जन मंच के रामलाल शर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे। भीलवाड़ा में होने वाला यह आयोजन न केवल सामाजिक समरसता का प्रतीक है, बल्कि इसमें केंद्र और राज्य के प्रमुख राजनीतिक व्यक्तित्वों की सहभागिता इस आयोजन की व्यापकता और सामाजिक महत्व को और अधिक बल प्रदान करती है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story