स्थानीय भीलवाड़ा आकृति कला संस्थान की युवा चित्रकार अनुष्का पाराशर को टखमण-28 की ओर से आयोजित एल.एल. वर्मा स्मृति राज्य कला प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह 26 मई 2026 में राज्य कला पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए युवा कलाकारों की कलाकृतियों में चित्रकला, प्रिंट मेकिंग, मिक्स्ड मीडिया और समकालीन कला के विविध प्रयोग देखने को मिले।

संस्था सचिव कैलाश पालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनी के लिए कुल 350 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 115 कलाकारों का चयन प्रदर्शनी हेतु किया गया। चयनित कृतियों में से श्रेष्ठ 20 कलाकृतियों को सम्मान के योग्य चुना गया, जिनमें भीलवाड़ा की अनुष्का पाराशर की कृति ‘लीनियर एक्सप्रेशन्स-3’ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अनुष्का पाराशर को इस अवसर पर 5 हजार रुपये नकद, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस समारोह में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चित्रकार प्रो. सुरेश शर्मा ने की। आयोजन में कला जगत के विभिन्न प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों की उपस्थिति ने समारोह को गरिमा प्रदान की।

इसी प्रदर्शनी में भीलवाड़ा के अन्य दो युवा कलाकार अन्नु प्रजापत एवं शान्ति लाल गाडरी की कृतियाँ भी प्रदर्शित की गईं, जिससे जिले की उभरती कला प्रतिभाओं को एक महत्वपूर्ण मंच प्राप्त हुआ।

यह उपलब्धि भीलवाड़ा की युवा कला प्रतिभाओं के लिए एक प्रेरक संकेत के रूप में देखी जा रही है, जो राज्य स्तरीय कला मंचों पर उनकी सशक्त उपस्थिति को दर्शाती है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story