भीलवाड़ा, 8 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय शाहपुरा के पीठाघीश्वर जगतगुरु आचार्य स्वामी श्रीरामदयालजी महाराज के सानिध्य में ‘विश्व शांति कल्याण’ चातुर्मास के तहत माणिक्यनगर रामद्वारा धाम में 27 सितंबर से जारी सवा छतीस हजार अनुभव वाणीजी का सामूहिक पाठ गुरुवार को संपन्न हुआ। अंतिम दिन भी आचार्य रामदयाल महाराज के सानिध्य में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अनुभव वाणीजी का सामूहिक पाठ किया।


इस सामूहिक पाठ के माध्यम से महाप्रभु स्वामी रामचरणजी महाराज द्वारा रचित अनुभव वाणी के सवा छतीस हजार पाठ की साधना करते हुए परमात्मा की भक्ति के साथ सर्वमंगल और सुख-शांति की कामना की गई।

आचार्य रामदयाल महाराज ने वाणीजी का पाठ करने वाले पाठकों और श्रद्धालुओं को साधुवाद अर्पित करते हुए कहा कि यह आयोजन चातुर्मास की ऐतिहासिक भव्यता एवं गरिमा बढ़ाने वाला रहा। इसके माध्यम से परमात्मा की भक्ति का सुखद अनुभव हुआ। आचार्यश्री ने अखंड पूर्ण वाणीजी पाठ करने वाले श्रद्धालुओं का शाल एवं माला पहनाकर सम्मान किया और आशीर्वाद प्रदान किया।

वाणीजी का पाठ संपन्न होने के बाद चातुर्मास के तहत शुक्रवार 9 अक्टूबर से रामद्वारा धाम में नियमित चातुर्मासिक कार्यक्रम फिर शुरू होंगे। इसके तहत सुबह 8.30 से 9 बजे तक रामधुनी के साथ वाणीजी का पाठ होगा। सुबह 9 से 10 बजे तक सत्संग प्रवचन के तहत रामस्नेही संप्रदाय के प्रखर वक्ता संत मनोरथरामजी आलोट का मानस प्रवचन होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से आचार्य रामदयाल महाराज के मुखारबिंद से वाणीजी के प्रवचन होंगे।

विश्व शांति कल्याण चातुर्मास समिति ने सभी श्रद्धालुओं से नियमित सत्संग में आने की अपील की है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story