अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक में बड़ा फैसला, 14 अगस्त से शुरू होगा अखंड भारत दिवस अभियान
भीलवाड़ा में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक में कार्यकारिणी विस्तार और 14 अगस्त 2026 से अखंड भारत दिवस अभियान की घोषणा की गई।

भीलवाड़ा में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक पांसल चौराहा स्थित हनुमान जी मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक सेवा, हिंदू जागरण और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल लाल तेली ने की।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को धरातल पर मजबूत बनाने तथा सामाजिक कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 अगस्त 2026 से 7 दिवसीय ’अखंड भारत दिवस’ का आयोजन किया जाएगा।
अभियान के तहत जिले भर में विभिन्न जन-सेवार्थ कार्य आयोजित किए जाएंगे। इनमें बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और असहाय व जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण (नर सेवा ही नारायण सेवा) जैसे कार्यक्रम शामिल रहेंगे।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष गोपाल लाल तेली की अनुशंसा पर जिला महामंत्री रामदेव बैरवा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें जिला उपाध्यक्ष पद पर सत्यनारायण गुर्जर (सत्तू भड़ाणा), जिला कोषाध्यक्ष पद पर राजकुमार काबरा और जिला प्रवक्ता (आईटी सेल) पद पर धीरज टांक को नियुक्त किया गया।
बैठक में जिला महामंत्री रामदेव बैरवा, राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष रितेश गुर्जर, राष्ट्रीय मजदूर परिषद जिलाध्यक्ष पूरणमल, राष्ट्रीय किसान परिषद जिलाध्यक्ष विमल सिंह चौहान, जिला महामंत्री बंटी छापरवाल, भीलवाड़ा तहसील अध्यक्ष पहलवान मोनू, भीलवाड़ा महानगर अध्यक्ष अभिषेक तम्बोली, शाहपुरा विधानसभा अध्यक्ष दीपक वैष्णव, छोटू सिंह, दिनेश शर्मा, बनवारी लाल गाडरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ’घर जगाओ, गाँव जगाओ, शहर जगाओ, हिंदू जगाओ’ के मूल संकल्प के साथ सामाजिक और सेवा कार्यों को गति देने का आह्वान किया।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
