कलाकार की उपलब्धि

भीलवाड़ा के स्थानीय आकृति कला संस्थान एवं एमएलवी गर्वमेन्ट कॉलेज की युवा कलाकार अन्नु प्रजापत ने अर्न्तविश्वविद्यालय प्रतियोगिता पश्चिमांचल युनिफेस्ट 2026 में भाग लेकर ऑन द स्पोट पेन्टिग प्रतियोगिता में 5वां स्थान प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।


प्रतियोगिता का विवरण

  • आयोजन स्थल: सीवीएम विश्वविद्यालय आनंद (गुजरात)
  • प्रतिनिधित्व: अन्नु प्रजापत ने महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय अजमेर की तरफ से प्रतिनिधित्व किया।
  • सहभागी: इस प्रतियोगिता में राजस्थान, गुजरात, मणिपुर, आसाम आदि राज्यों के कुल 45 विश्वविद्यालय ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

संस्थान की जानकारी

जानकारी देते हुये संस्थान के सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि: "इस संस्था सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि अन्नु प्रजापत ने महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय अजमेर की तरफ से प्रतिनिधित्व किया, जिसमें राजस्थान, गुजरात, मणिपुर, आसाम आदि राज्यों के कुल 45 विश्वविद्यालय ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। यह आयोजन सीवीएम विश्वविद्यालय आनंद (गुजरात) में आयोजित किया गया।"


प्रतियोगिता का विषय एवं परिणाम

इसमें भीलवाड़ा की बेटी अन्नु प्रजापत ने ऑन द स्पोट पेन्टिग प्रतियोगिता में विषय ’’प्रकृति के बदलते स्वरूप’’ पर कृति का निर्माण किया। जिसमें 10 श्रेष्ठ प्रतिभागियों में पांचवा स्थान अर्जित कर भीलवाड़ा का नाम रोशन किया। 40 विश्वविद्यालयों में ऑन द स्पोट पेन्टिग प्रतियोगिता में पाचवां स्थान प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।


Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story