भीलवाड़ा में मनीषा भाटी के संदिग्ध मौत मामले को लेकर कलेक्टर कार्यालय पर गुस्साए ग्रामीण, पुलिस को सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा में मनीषा भाटी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की निष्क्रियता से नाराज ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। सात दिनों में कार्रवाई न होने पर जनआंदोलन, धरना और भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई।

भीलवाड़ा। जिले के शंभूगढ़ थाना क्षेत्र के अण्टाली गांव में रहने वाली मनीषा भाटी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी व न्याय की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि 19 अक्टूबर 2025 को मनीषा भाटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना शंभूगढ़ में दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने कुछ अज्ञात व्यक्तियों पर संदेह भी जताया था। पुलिस ने एक नामजद व्यक्ति को हिरासत में लिया, लेकिन मात्र एक दिन बाद उसे रिहा कर दिया गया। इस कार्रवाई से परिजनों में असंतोष और आक्रोश बढ़ गया।
23 अक्टूबर 2025 को ग्राम अण्टाली में खारी नदी के पास स्थित कुएं में मनीषा भाटी की लाश तैरती हुई मिली। सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर देर से पहुँची। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में 15 दिन लगने का हवाला देकर कार्रवाई टाल दी।
इससे पहले 21 अक्टूबर 2025 को ग्राम अण्टाली में सर्व समाज द्वारा शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उपखंड अधिकारी गुलाबपुरा, पुलिस उपाधीक्षक और तहसीलदार अण्टाली मौके पर पहुंचे और हत्यारों की गिरफ्तारी, केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने तथा 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया।
परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कई बार पुलिस उपाधीक्षक को अवगत कराने के बावजूद मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है।
ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर हत्यारों की गिरफ्तारी और न्यायिक कार्रवाई शुरू नहीं की गई, तो जनआंदोलन, धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल जैसे कठोर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मनीषा भाटी को न्याय नहीं मिलेगा, उनका संघर्ष जारी रहेगा।
- भीलवाड़ा मनीषा भाटी संदिग्ध मौतअण्टाली गांव पुलिस निष्क्रियतामनीषा भाटी हत्याकांड भीलवाड़ाशंभूगढ़ थाना मनीषा भाटी मामलाभीलवाड़ा कलेक्टर कार्यालय प्रदर्शनमनीषा भाटी लाश कुएं मेंभीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक ज्ञापनमनीषा भाटी न्याय की मांगभीलवाड़ा जनआंदोलन चेतावनीभीलवाड़ा धरना और भूख हड़तालमनीषा भाटी केस फास्ट ट्रैक कोर्टभीलवाड़ा प्रशासन पर गुस्सामनीषा भाटी पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्टअण्टाली गांव ग्रामीण प्रदर्शनभीलवाड़ा पुलिस कार्रवाई अल्टीमेटमManisha Bhati suspicious death BheelwaraAntali village protest BheelwaraBheelwara Collector office demonstrationPolice inaction Manisha Bhati caseManisha Bhati body found in wellBheelwara police superintendent memorandumManisha Bhati justice demandBheelwara public agitation warningBheelwara dharna and hunger strikeFast track court Manisha Bhati caseBheelwara administration angerManisha Bhati postmortem FSL reportAntali village villagers protest BheelwaraPolice action ultimatum Bheelwara

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
