ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 14 जून को हरियाणा के गुड़गांव में आयोजित होगी। राष्ट्रीय स्तर की इस बैठक में देशभर से समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकारिणी सदस्य एक मंच पर एकत्रित होकर सामाजिक एकता, संगठन विस्तार और राजनीतिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गोपाल लाल माली ने बताया कि बैठक का आयोजन प्रातः 11 बजे गुड़गांव के सेक्टर-47 स्थित ऑलम्पिक स्कूल परिसर के बैंक्वेट हॉल में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सैनी की अध्यक्षता में किया जाएगा। बैठक में समाज के उत्थान के लिए संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक एकजुटता तथा ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

बैठक में राजस्थान से संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष सेवाराम दगदी, रामसिंह, एक्जीक्यूटिव सदस्य गोपाल लाल माली, कैलाश चौहान तथा सूरजमल सैनी सहित अन्य प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और बिहार सहित अनेक राज्यों से माली (सैनी) समाज के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय युवा कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय महिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य भी इस दो दिवसीय बैठक में शामिल होंगे। बैठक के दौरान सामाजिक चिंतन, संगठनात्मक विस्तार तथा विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनावों के संदर्भ में माली (सैनी) समाज की भूमिका और मतदाता जनसंख्या के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को समर्थन देने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

देश के विभिन्न राज्यों से समाज के प्रतिनिधियों की भागीदारी वाली यह बैठक सामाजिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें भविष्य की रणनीतियों और समाज की व्यापक भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण निर्णयों की संभावना है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story