ऑल इण्डिया राजीव गांधी बिग्रेड के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए तथा देशहित में किए गए कार्यों को याद किया गया।

जिलाध्यक्ष रियाज खान पठान ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश मानसिंहका के नेतृत्व में गजाधर मानसिंहका धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिग्रेड के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माला पहनाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में राजीव गांधी की पुण्यतिथि को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राजीव गांधी द्वारा देशहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गांधीवादी विचारक जगदीश मानसिंहका, प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानमल खटीक, जिलाध्यक्ष रियाज पठान, मोहम्मद अली, कलीम काज़ी, शैलेन्द्र चौधरी, हरक लाल, शिव चरण तथा एडवोकेट आरीफ काजी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल श्रद्धांजलि का अवसर बना, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय एकजुटता और देशहित में कार्य करने के संकल्प को भी मजबूत संदेश देने वाला साबित हुआ।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story