अखिल भारतीय बैरवा महासभा की बनेड़ा तहसील शाखा की नवीन कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों एवं सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। तहसील अध्यक्ष सुखदेव बैरवा और तहसील महामंत्री किशनलाल बैरवा ने संगठन विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी की सूची जारी की।

तहसील अध्यक्ष सुखदेव बैरवा ने बताया कि अतिरिक्त महामंत्री के पद पर जीवनलाल बैरवा (निम्बाहेड़ाकलां), वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम बैरवा (मेघरास), उपाध्यक्ष भंवरलाल बैरवा (सुल्तानगढ़), मंत्री प्रहलाद बैरवा (झांतल), कोषाध्यक्ष देवकरण बैरवा (सालरियाकलां), प्रचार-प्रसार मंत्री दिनेश बैरवा (रूपाहेलीखुर्द), संगठन मंत्री रामदयाल बैरवा (बामणिया), आय-व्यय निरीक्षक रामेश्वर बैरवा (सरदारनगर), कार्यालय मंत्री रामपाल बैरवा (कुण्डियाकलां) और प्रवक्ता कल्याण बैरवा (सुल्तानगढ़) को मनोनीत किया गया है।

तहसील कार्यकारिणी सदस्य के रूप में माधुलाल बैरवा (कंकोलियां), रूपलाल बैरवा (सालरियाकलां), मदन बैरवा (शम्भुखेड़ा), गोपाल बैरवा (सालरियाकलां), सम्पतलाल बैरवा (कुण्डियांकलां), पूरण बैरवा (बनेड़ा), नारायण बैरवा (सालरियाकलां), रामचन्द्र बैरवा (सुल्तानगढ़), दुर्गालाल बैरवा (रूपाहेलीखुर्द), मुकेश बैरवा (कुण्डियांखुर्द), हेमराज बैरवा (बामणियां), हीरालाल बैरवा (खातनखेड़ी) एवं नन्दलाल बैरवा (कोड़लाई) को मनोनीत किया गया है।

तहसील अध्यक्ष सुखदेव बैरवा और महामंत्री किशनलाल बैरवा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने समाज के उत्थान, सामाजिक एकता और संगठन को धरातल पर मजबूत करने के लिए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। नई कार्यकारिणी से बनेड़ा तहसील क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और सामाजिक एकता को मजबूत करने की जिम्मेदारी तय हुई है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story