भीलवाड़ा 11 मार्च। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अल्का मूंदड़ा तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व भाजपा जिला संगठन प्रभारी दिनेश भट्ट का भीलवाड़ा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं राजस्थान जन मंच के अध्यक्ष कैलाश सोनी ने दोनों नेताओं का भावभीनी अगवानी करते हुए प्रभु श्री राम का दुप्पटा पहनाकर और प्रभु श्री राम जी की भव्य मूर्ति भेंट कर उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

नियुक्ति के बाद प्रथम भीलवाड़ा आगमन

भाजपा नेता और राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि वर्तमान भाजपा प्रदेश कार्यकारणी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर अल्का मूंदड़ा की नियुक्ति होने के बाद यह उनका पहली बार भीलवाड़ा आगमन हुआ है। शीतला अष्टमी के पावन पर्व पर भीलवाड़ा पधारने पर अल्का मूंदड़ा और दिनेश भट्ट का कैलाश सोनी के निजी आवास काशीपुरी में गरिमामयी स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आयोजन के मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम के दौरान राजस्थान जन मंच की ओर से आत्मीय स्वागत की परंपरा को निभाते हुए अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। "भाजपा नेता राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि वर्तमान भाजपा प्रदेश कार्यकारणी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अल्का मूंदड़ा के नियुक्त होने के बाद पहली बार भीलवाड़ा आगमन हुआ है और शीतला अष्टमी के पावन पर्व पर भीलवाड़ा पधारने पर सोनी के निजी आवास काशीपुरी में स्वागत अभिनंदन किया गया।"

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story