भीलवाड़ा, 10 जून। खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा ने समाज की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का विशेष सम्मान किया। जिला और राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने वाली अक्षिता को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया गया।

महासभा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली एवं मिसेज राजस्थान एवं फैशन आइकन जया चौहान ने अक्षिता कच्छावा का माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने उनकी उपलब्धि को युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।

जिला महामंत्री सत्यनारायण माली ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्षिता कच्छावा अध्यापक रामनारायण कच्छावा की पुत्री हैं। हाल ही में भीलवाड़ा बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा फोर आर्म्स अकैडमी में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अक्षिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के दौरान अक्षिता ने छात्रा वर्ग अंडर-15 एकल, छात्रा वर्ग अंडर-17 एकल, छात्रा वर्ग अंडर-15 डबल्स तथा छात्रा वर्ग अंडर-17 डबल्स स्पर्धाओं में लगातार उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक हासिल किए। इससे पूर्व भी उन्होंने शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भीलवाड़ा का प्रतिनिधित्व किया है तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।

अक्षिता की इस उपलब्धि पर बैडमिंटन जगत और सामाजिक संगठनों से जुड़े कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। भीलवाड़ा बैडमिंटन एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी भूपेंद्र सिंह पवार, सेक्रेटरी अभिषेक शर्मा, महेश स्पोर्ट्स अकैडमी के बैडमिंटन कोच राजीव भार्गव, विनीत कुमार शर्मा सहित कई समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनकी सफलता को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

अक्षिता कच्छावा की यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ स्थानीय स्तर से उभरने वाली प्रतिभाएं राज्य स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकती हैं।

Updated On
Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story