अखिल भारतीय बैरवा महासभा की बनेड़ा तहसील शाखा की नवीन कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों और सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी गई है। तहसील अध्यक्ष सुखदेव बैरवा और तहसील महामंत्री किशनलाल बैरवा ने संगठन विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को गति देने के लिए कार्यकारिणी की सूची जारी की।

तहसील अध्यक्ष सुखदेव बैरवा ने बताया कि अतिरिक्त महामंत्री जीवनलाल बैरवा (निम्बाहेड़ाकलां), वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम बैरवा (मेघरास), उपाध्यक्ष भंवरलाल बैरवा (सुल्तानगढ़), मंत्री प्रहलाद बैरवा (झांतल), संगठन मंत्री देवकरण बैरवा (सालरियाकलां), प्रचार-प्रसार मंत्री दिनेश बैरवा (रूपाहेलीखुर्द), कोषाध्यक्ष रामदयाल बैरवा (बामणिया), आय-व्यय निरीक्षक रामेश्वर बैरवा (सरदारनगर), कार्यालय मंत्री रामपाल बैरवा (कुण्डियाकलां) और प्रवक्ता कल्याण बैरवा (सुल्तानगढ़) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तहसील कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में माधुलाल बैरवा (कंकोलियां), रूपलाल बैरवा (सालरियाकलां), मदन बैरवा (शम्भुखेड़ा), गोपाल बैरवा (सालरियाकलां), सम्पतलाल बैरवा (कुण्डियांकलां), पूरण बैरवा (बनेड़ा), नारायण बैरवा (सालरियाकलां), रामचन्द्र बैरवा (सुल्तानगढ़), दुर्गालाल बैरवा (रूपाहेलीखुर्द), मुकेश बैरवा (कुण्डियांखुर्द), हेमराज बैरवा (बामणियां), हीरालाल बैरवा (खातनखेड़ी) एवं नन्दलाल बैरवा (कोड़लाई) को मनोनीत किया गया है।

तहसील अध्यक्ष सुखदेव बैरवा और महामंत्री किशनलाल बैरवा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने समाज के उत्थान, सामाजिक एकता और संगठन को धरातल पर मजबूत करने के लिए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। नवीन कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सौंपी गई है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story