अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ. रवि ने पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को पहली बार भीलवाड़ा जिले का दौरा किया। उनके प्रथम आगमन को लेकर जिला पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष तैयारियां की गई थीं।

एसपी कार्यालय परिसर पहुंचने पर पुलिस जवानों ने आईजी डॉ. रवि को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका औपचारिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

दौरे के दौरान आईजी डॉ. रवि ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले की वर्तमान अपराध स्थिति, कानून व्यवस्था, लंबित मुकदमों और वांछित अपराधियों की धरपकड़ को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली गई।

आईजी डॉ. रवि ने अधिकारियों को गंभीर अपराधों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने थानों में लंबित पुराने मामलों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निस्तारण करने को कहा। साथ ही जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को मुस्तैदी और सतर्कता के साथ काम करने के निर्देश दिए।

दौरे के अंत में आईजी डॉ. रवि ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करना पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता रहेगी।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story